भाजपा केशव मंडल में तिरंगा भव्य प्रभात फेरी का समापन

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा केशव मंडल मुजफ्फरनगर में भव्य प्रभात फेरी का समापन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा और स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश के सह संयोजक श्रीमोहन तायल के आवास हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन तायल ने कहा कि आदरणीय मोदी जी के आह्वान पर आज देश 75 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है । उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं विदेशों में भी रह रहे भारतीय इस अमृत महोत्सव बड़े उत्साह से मना रहे हैं। जन-जन में यह उत्साह है कि वह इस आजादी के महोत्सव को अपने घरों पर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहरा कर देश के शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन करें और देशवासियों में अधिक से अधिक राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित हो।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस महोत्सव के अवसर पर एक पखवाड़े से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान चला रही है इसमें तिरंगा बाइक रैली, प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, देश के शहीदों का सम्मान, देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर फूल मालाओं से उनका सम्मान, एवं देश की सीमाओं पर दिन रात मेहनत करके रक्षा कर रहे ऐसे वीर जवानों का सम्मान शामिल है। 15 अगस्त अविस्मरणीय कल होगा इसके लिए आदरणीय मोदी जी को एवं योगी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल,
मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, भाजपा नेता मनोज लेमन, सेक्टर संयोजक नरेंद्र प्रजापति, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पाल, शिव कुमार धीमान, विजय शर्मा, शिव कुमार सिंघल, समर आदित्य, सरवण मित्तल, आरके त्यागी, अंजना शर्मा, मोनू शर्मा, प्रथम भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *