भाजपा केवल वोटों के लिए गाय का नाम लेती है-भूपेश

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा केवल वोटों के लिए गाय का नाम लेती है, वह कभी भी गौ सेवा के काम को नहीं अपनाया है।
बघेल ने जशपुर जिले में तीन दिवस के प्रवास के दौरान यहां जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ रुपए से अधिक के कुल 152 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत छत्तीसगढ़ सरकार गौ सेवा के कार्यों को कर रही है। कांग्रेस गौसेवा कर रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा गोबर से घृणा क्यों करती है, हम तो गोबर को पवित्र मानते हैं, गोबर से लिपाई और पूजा करते हैं।
बघेल ने कहा केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को भी मजाक बना दिया है, पूरे विश्व में हमारी भारतीय सेना की धाक मानी जाती है, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे पहले पेंशन खत्म की गई, फिर वन पैंशन योजना, अब चार साल के लिए सैना के जवानों से यह सरकार क्या संदेश देने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जशपुर मेंं स्थानीय फसलों, चाय के उत्पादन के संबंध में अध्ययन करके रिपोर्ट दें। उन्होंने बताया कि कुनकुरी में सब्जी, फल मंडी और कोल्ड स्टोरेज की घोषणा की गई है। इससे जिले के किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के कुल 152 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 60 करोड़ 61 लाख 22 हजार रूपए के 89 लोकार्पण कार्य एवं 59 करोड़ 89 लाख 33 हजार रूपए के 63 भूमिपूजन कार्य शामिल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *