भाजपा,रालोद छोड़ बसपा का दामन थामा

सरूरपुर। गुरुवार को नगर पंचायत करनावल में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक अंबेडकर भवन में हुई।जिसमें कस्बे के सेंकड़ों युवाओं ने भाजपा व रालोद छोड़कर नगर पंचायत से भावी चैयरमेन प्रत्याशी अभिलाष हुडडा व डॉ ओमेन्द्र दहिया के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए।बैठक में मंडल कॉर्डिनेटर दिनेश काजीपुर जिलाध्यक्ष मोहित,आनंद मंडल प्रभारी जगरूप जाटव,जिला सचिव मनोज आदि ने सभी युवाओं का स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश काजीपुर ने कहा की बहुजन समाज पार्टी अभिलाष हुडडा को नगर पंचायत का चुनाव पार्टी के सिंबल पर मजबूती से लड़ाएगी। मुख्य रूप से गौरव दहिया,नितिन कटारिया,अक्षय लोचम,राजुल हुडडा,गोलू दहिया,विशाल लोचम,सचिन चौधरी ,विकास डागर,निखिल विपिन ,अरुण दहिया,वकील खान व आसिफ आदि सेंकड़ों युवक शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *