भाजपाइयों ने मनाई पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

बागपत( विनीत कौशिक)। नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक कुशल राजनीतिज्ञ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि पंडित दीनदयाल ने अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर ली थी, और समाज सुधार की ओर अपने कदम बढ़ा लिए थे छोटी सी उम्र में ही उन्होंने संघर्ष के जीवन को जिया है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिससे पंडित दीनदयाल जी आज भी सम्माननीय है नितिन चौधरी ने बताया कि 2016 में हमारी सरकार बनने के पश्चात हमने कई सड़क मार्गो एवं मुख्य स्टेशनों का नाम उनके नाम से रखा जिससे कि पंडित दीनदयाल हमेशा हमारे स्मरण में रहे। इस अवसर पर भट्ठा एसोसिएशन की अध्यक्ष विक्रम राणा , किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मंत्री गौरव तोमर, विनोद कुमार ,कार्यालय प्रभारी विनय ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *