भाकियू तोमर की बैठक अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप

भाकियू तोमर की बैठक अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप

कांधला। क्षेत्र के गांव सुन्ना में भाकियू तोमर के द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। भाकियू तोमर ने आठ अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर चकबंदी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गांव सुन्ना में भाकियू तोमर के द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पवार ने कहा कि गांव सुन्ना के किसानों को चकबंदी विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। चकबंदी के चलते किसानों की जमीन को इधर से उधर कर दिया गया है। कई बार शिकायत के बाद भी चकबंदी अधिकारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पवार ने चेतावनी दी है कि आठ अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव वकील चौहान, अमजद अली, गौतम पंवार, सहदेव प्रधान, अंकित कुमार, सेवाराम, संजीव, ओमप्रकाश व ओमबीर सहित आदि किसान मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *