हापुड़। युवा आर्टिस्ट प्रोफेसर ओमपाल सिंह ने शहीदे आजम भगत सिंह की 115 वी जयंती की पूर्व संध्या पर पैन से शहिद भगत सिंह की पेंटिंग बना कर नमन किया तथा ओमपाल सिंह ने लोगों को बताया कि भारत को अंग्रेजो से आजाद कराने में शहिद भगत सिंह ने अहम महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस वर्ष भारत सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया जिसमे देश के क्रांतिकारियों को नमन किया गया क्योंकि आज के युवाओं को देश के वीर सपूतों से प्रेरणा ले कर देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करना होगा । भगत सिंह युवाओं के अदरक तो है ही साथ ही उनके द्वारा लिखी किताब ” मैं नास्तिक क्यों हूँ ” को पढ़ना चाइए जिससे तर्कशील समाज का निर्माण हो सके।
