बॉलीवुड फिल्म एक ब्लैक नाईट की शूटिंग एवं पोस्टर रिलीज़

बॉलीवुड फिल्म एक ब्लैक नाईट की शूटिंग एवं पोस्टर रिलीज़

मुज़फ्फरनगर। सीने केयर प्रोडक्शंस प्रवीण कुमार निर्माता निर्देशन में बन रही हिंदी बॉलीवुड फिल्म ‘एक ब्लैक नाईट’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिले मुज़फ्फरनगर में दिनांक 26 मई २०२२ दिन गुरुवार को एक बगीचे में हुई। जो देखने में बहुत ही डरवाना और सुन्दर है और सरताज मेडिकल स्टोर पर फिल्म शूटिंग की गई। फिल्म शूटिंग देखने आस पास के लोगो की बहुत भीड़ रही। लोगो ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। फिल्म के कलाकार रीता रावत, सुनीत गौतम, सहजाद सिद्दीकी, नेहा वर्मा, गजेंद्र सिंह, श्रीपाल यादव, अनीता त्यागी, धीरेन्द्र कुमार मुख्य भूमिका में रहे। प्रवीण कुमार जी ने बताया की फिल्म के प्रचारक गिरजा शंकर जी का विशेष योगदान रहा। जिसके लिए फिल्म की टीम आभारी है।

निर्देशक जी ने बताया की फिल्म हॉरर है जो लोगो को डरने में शत प्रतिशत कामयाब रहेगी। रोमांस लव बोल्ड से भरपूर है फिल्म बहुत जल्द सिनेमा घरो में दस्तक देगी। इसके बाद प्रवीण कुमार अपनी अगली फिल्म I ग्रेट गॉडफादर I का मुहूर्त करके बहुत जल्द शूटिंग करने वाले है। जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड में होगी नए कलाकारों को मौका दिया जायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *