बुल्डोजर का विरोध करने वाली महिलाएं हिरासत में,भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात

बुल्डोजर का विरोध करने वाली महिलाएं हिरासत में,भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीनबाग में नगर निगम का अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने से पहले वहां हंगामा शुरू हो गया है। कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां पहुंचे MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए हैं जोकि अपने आपको कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे हैं। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

MCD और बीजेपी के खिलाफ उनकी नारेबाजी शुरू हो गई है। बुलडौजर के सामने बैठे लोगों का कहना है कि गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया है> पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए हैं।

  • शाहीन बाग के वर्तमान हालत को देखते हुए CRPF की एक अतिरिक्त कंपनी दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए लगाई गई है। इसमें करीब 100 जवान CRPF के शामिल हैं।
  • शाहीन बाग में हंगामे के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *