बुढाना में डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज में ” अन्तराष्ट्रीय योग दिवस ” उपलक्ष में शिविर का आयोजन किया गया

आज दिनांक 21.06.2022 को बुढाना में डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज में ” अन्तराष्ट्रीय योग दिवस ” उपलक्ष में शिविर का आयोजन किया गया । इस एक दिवसीय शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं को योग महत्ता व लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार जी द्वारा किया गया ! डॉ. नीति नवीन व डॉ. मेधा फातिमा द्वारा योग के विषय में व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने योग का अभ्यास कैसे मनुष्य को एक बेहतर इंसान बनने के साथ तेज दिमाग , स्वस्थ दिल और सुदृढ़ शरीर बनाने में मदद करता है। इसकी महत्ता प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने पर बल देने का एक महान प्रयास है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रीना रानी , डॉ स्वाति, डॉ महजबी, डॉ रश्मि , डॉ शिवानी एवं छात्र छात्राओं नाजिश ,अंतिम ,वर्षा ,मानसी खुशी ,अतुल, पारुल, प्रेरणा, सत्यदेव , विलसन , निकेता आदि रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *