कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीरभूम में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की।
इस हादसे आठ महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट करके कहा, “बीरभूम में हुए भीषण सड़क हादसे से गहरा दुख हुआ, जिसमें आठ महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।”
उन्होंने घोषणा की कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार दो-दो लाख रुपए की मदद देगी। साथ ही, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सोमियाबोथी योजना के तहत दो हजार रुपए दिए जाएंगे।
पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली बस की चपेट में आने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

