बीजेपी के 42वे स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वज का ध्वजारोहण किया गया

बीजेपी के 42वे स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वज का ध्वजारोहण किया गया

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 42वे स्थापना दिवस पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया पार्टी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में स्थापना दिवस मना रही है 6 अप्रैल 1980 को स्थापित बीजेपी ने 42 सालो का सफर पूरा कर लिया है इस दौरान उन्होने अनेक उतार चढाव देंखे और राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतो ओर विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 42वे स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते दी और इस शुभ अवसर पर उन सभी महानुभवो एवं आथक परिश्रम करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ जिन्होने अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भारतीय जनता पार्टी को इन बुलंदियो तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आवहान किया कि पार्टी की रीति-नीति व लौक कल्याणकारी सरकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करे। ध्वजारोहण के पश्चात निर्धारित रूट से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
व्यवस्थित रूप से शोभा यात्रा में उपस्थित रहे शोभायात्रा गाँधीनगर स्थित
भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई।
इसके पश्चात जहाँ पर सभी कार्यकर्ता एल.ई.डी तथा नेट / केबल की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्य में सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्धबोधन सुना उपरोक्त कार्यक्रम जनपद के सभी मण्डलो पर आयोजित किये गये।
कार्यक्रम मुख्य रूप से खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष शर्मा, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम गौतम, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राकेश आडवाणी, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री राहुल वर्मा, बोबिन्द्र सहरावत, साधना सिंघल, सचिन सिघल, सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, अक्षय पुण्डीर, तरूण पाल, कार्तिक काकरान, रजत त्यागी, मौ० सलीम, राजेश पाराशर, प्रवीण टेलर, यशवीर सिंह रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, विपुल शर्मा, रविकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *