बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 63 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 25 स्थानीय संक्रमण तथा 38 बिना लक्षण वाले मामले हैं।

नगरपालिका स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं।

आयोग ने बताया कि इस दौरान 12 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।