बिनौली थाने पर पुलिस हिरासत में स्कूल में चोरी करने के आरोपी

बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने जिवाना के पब्लिक स्कूल से चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से स्कूल से चोरी किये सपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, एलसीडी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने करवाई करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिवाना गुलियांन में स्थित एमजेएम पब्लिक स्कूल में 25 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोर स्कूल की छत का टीन सेड़ उखाड़कर कर कमरों से तीन मॉनिटर, दो सीपीयू, पांच कीबोर्ड, दो माउस, एक एलसीडी, एक एम्पलीफायर, एक माइक्रोस्कोप, क्रिकेट बल्ला, बेसबॉल व 20 हजार रुपेय नकद चोरी कर ले गये थे। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने घटना को दर्ज कर छानबीन शुरू की। बुधवार को पुलिस ने बिनौली में पीयूष पुत्र बागेश्वर, तुषार पुत्र पदम सौलंकी, देव पुत्र भूपेंद्र, आसिफ पुत्र कादिर निवासीगण जिवाना गुलियांन को मॉनिटर व सीपीयू बेचते पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने सामान को जिवाना स्कूल से चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके बताए स्थान से दो सीपीयू, दो मॉनिटर, एक कीबोर्ड, एक एलसीडी बरामद की। पुलिस ने करवाई करते हुए चोरी करने के आरोपियों को बागपत न्यायालय में पेश किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *