सरधना। रविवार को मेरठ रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का हुआ आयोजन। महावीर इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पुरानी कर्मचारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित, व श्रमिकों का स्वागत तिलक करके किया सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालिका स्वाति शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक नृत्य, स्वागत भाषण फैंसी ड्रेस तथा नाट्य मंचन करते हुए श्रमिकों के प्रति अपने प्रेम , स्नेह और आदर को पोस्टर, कार्ड बनाकर बखूबी प्रस्तुत किया बच्चों को मजदूरों के जीवन पर बनाई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने कार्यरत मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की , बधाई देते हुए दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी बच्चों को श्रमिकों का आदर करने के लिए प्रेरित किया विद्यालय की ओर से कार्यरत श्रमिकों के लिए उपहार,वितरण व भोजन की व्यवस्था कराई।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने कहां कि यह दिन मजदूर वर्ग को समर्पित है श्रमिक उद्योगों की नीव हैं। अंत में विद्यालय के निदेशक तेजस्व भारद्वाज ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनके सहयोग के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते प्रारंभ से ही, जुड़ी कर्मचारी को सम्मानित किया ।विद्यालय की ओर से इतना सम्मान , इतना प्यार पाकर कर्मचारी भावुक हो उठे ,यह दृश्य देखने योग्य था।


