बिजनौर में अनीस हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; गन्ने के खेत से शव और खून से सने कपड़े बरामद

बिजनौर में अनीस हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; गन्ने के खेत से शव और खून से सने कपड़े बरामद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस ने अनीस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हिमांशु पुत्र राजकुमार निवासी अंबेडकर नगर, हल्दौर और राजा पुत्र धर्मवीर निवासी जुमना वाला, हल्दौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अनीस का शव, आधार कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी स्योहारा संजय कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को जमील ने अपने भाई अनीस की गुमशुदगी थाना स्योहारा में दर्ज कराई थी। जांच और पूछताछ के दौरान सामने आया कि 23 सितंबर की रात शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद हिमांशु ने अनीस को पकड़ लिया, जबकि राजा ने उसके पैर दबोच लिए। इसी दौरान हसरत उर्फ हर्ष ने बेल्ट से गला घोंटकर तथा गर्दन पर वार कर अनीस की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपिताें ने शव को कुम्हारपुरा में राजवाह के किनारे स्थित ईख के खेत में करीब 50 कदम अंदर छिपा दिया था। आरोपिताें की निशानदेही पर पुलिस ने शव के साथ अनीस का आधार कार्ड और खून से सने कपड़े भी बरामद किए। इस मामले में मुकदमा संख्या 382/2026 के तहत धारा 103(1), 238(क) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपित हसरत उर्फ हर्ष की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *