बिजनौर नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले-सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए

बिजनौर नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले-सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम में बृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मंत्री को औषधीय पौधा भेंट कर स्वागत किया।

योग प्रशिक्षकों ने स्टेडियम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को ताड़ासन, भुजंगासन, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुना।

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि “हमें अपने जीवन में योग को अंगीकार करना चाहिए। योग जीवन के उत्थान के लिए है। नियमित योग करने वाले सदैव निरोगी रहते हैं और समाज का कभी अहित नहीं कर सकते। बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण जनपद में व्यापक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट योग संस्थाओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण भी किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *