बहसूमा।बाल शिशु मंदिर रामराज में मंगलवार को 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन हुआ। विद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन वेरिएंट को देखते हुए वैक्सीनेशन जरूरी कदम है। यह वैक्सीनेशन दो दिन चलेगा। विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने कहा कि सभी बच्चे जिनका वैक्सीनेशन अभी नहीं हुआ है, वे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। विद्यालय में अलग-अलग कमरों में यह व्यवस्था की गई। सभी की आईडी चेक करके तथा लाइन से वैक्सीनेशन कराया गया। विद्यालय में पूर्ण रुप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इस अवसर पर विधालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।


