बाल शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हुआ

बाल शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हुआ

बहसूमा।मंगलवार को बाल शिशु मंदिर रामराज में सत्र 2021 – 2022 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विरेंद्र कौर ने किया। जिसमें उत्तम अंक हासिल करने वाली छात्र छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने उत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया विद्यालय की प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय का संपूर्ण परीक्षा पाल शत प्रतिशत रहा और उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अग्रिम समय में परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया जिससे छात्र छात्राएं अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सभी छात्राओं ने उत्तीर्ण होने पर खुशी व्यक्त की व शिक्षिकाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भविष्य में और अधिक परिश्रम करने का संकल्प लिया। विद्यालय में कक्षा छ मे युवराज चौधरी ने प्रथम तथा आयुष गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा सात मे मनीषा ने प्रथम तथा नंदिनी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा आठ मे कनिष्का चौधरी ने प्रथम व शुभाष धामा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा नौ मे रितिका गोयल ने प्रथम व आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 11 साइंस वर्ग मे कहकशा ने प्रथम व तानिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 11 कॉमर्स वर्ग मे प्रिंसी तोमर ने प्रथम व पलक चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विधालय प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कौर,शुभम पंवार, मयंक गुप्ता, अमित शर्मा, जशनजोत सिंह, एवं विशाल कुमार उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *