बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम नैथला में जागरूकता बैठक और रैली, 30 महिलाओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम नैथला में जागरूकता बैठक और रैली, 30 महिलाओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

बागपत। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बालिकाओं के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत के ग्राम नैथला में जागरूकता बैठक एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को प्रभावित करता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक के बाद निकाली जागरूकता रैली

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से गांव में संदेश दिया गया कि बाल विवाह न करें और न ही किसी को करने दें। महिलाओं को बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

ग्राम प्रधान सहित महिलाओं ने की सहभागिता

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती गीता त्यागी, समूह सखी श्रीमती रजनी शर्मा तथा सीएसडब्ल्यू (CSW) प्रिंस कुमार ने सहयोग एवं सहभागिता की। सभी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी तथा किसी भी संभावित बाल विवाह की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देंगी।

प्रमुख संदेश

बेटी को पढ़ने दो, आगे बढ़ने दो।

18 से पहले लड़की की शादी नहीं, 21 से पहले लड़के की शादी नहीं।

न बाल विवाह करेंगे, न बाल विवाह होने देंगे।

आयोजक: ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK)

हमारा लक्ष्य – बाल विवाह मुक्त भारत, सुरक्षित बचपन और शिक्षित समाज।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *