बालाघाट। मध्यप्रदेश के जबलपुर की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आज सुबह मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक सहायक यंत्री के बालाघाट स्थित निवास पर छापेमार कार्रवाई की।
ईओडब्ल्यू जबलपुर के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सहायक यंत्री दया शंकर प्रजापति के यहां प्रेम नगर स्थित निवास पर छापेमार कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के दौरान यहां निर्मित 04 आलीशान मकान। इसके अलावा बालाघाट के ही वार्ड 22 में निर्मित दो मकान तथा ग्राम बूढ़ी में 05 प्लॉट, मौजा गर्रा में 01 प्लॉट, ग्राम गायखुर्डी में 01 प्लॉट एरिया 2250 वर्गफुट, मौजा बालाघाट में 05 प्लॉट एरिया और दो मोटर साइकिलें एवं एक कार के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कार्रवाई अभी जारी है, जिसमें और भी संपत्ति के खुलासे की संभावना है।
