बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, गहरे गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; गोताखोरों ने देर रात बरामद किया शव

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, गहरे गड्ढे में डूबकर 3 बच्चों की मौत; गोताखोरों ने देर रात बरामद किया शव

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैना गांव में रविवार देर शाम काे एक गड्ढे में डूबकर तीन बालकाें की माैत हाे गई। इस घटना काे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया। उन्हाेंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई की।

एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने साेमवार काे बताया कि बैना गांव में निर्माणाधीन मुर्गी फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। उस पानी में नहाने के लिए गांव के ही तीन बच्चे 13 वर्षीय देवा, 10 वर्षीय दिव्यांश और 12 वर्षीय सुमित गये थे।

वह लाेग उस गहरे गड्ढे में उतरने के बाद बाहर नहीं निकल सके और उन सभी की पानी में डूबकर माैत हाे गई। सुमित और देवा के शव बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन दिव्यांश काे खाेजने में गाेताखाेराें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात उसका शव भी बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी शवाें काे बाहर निकाल कर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *