बागपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकश शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गोकश बदमाश को घायलावस्था के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमाला थाना पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान पर थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया मगर वह रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपने आप को
मोईन पुत्र तैय्यब निवासी ग्राम अशरफाबाद थल जनपद बागपत बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा व दो जिन्दा कारतूस, एक कुल्हाडी, दो अवैध छुरी, एक रस्सी, अवैध सूजा व एक प्रतिबंधित पशु बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमाला संजय कुमार,
एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक रवेन्द्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक उपदेश शर्मा, उपनिरीक्षक अमरदीप, मुख्य आरक्षी गवेन्द्र सिंह, आरक्षी अजय यादव, आरक्षी चक्रपाल, आरक्षी मोनू, आरक्षी सन्दीप आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *