बागपत नीलम शर्मा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

बागपत(विनीत कौशिक)। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी वन द्वारा सुप्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीमती नीलम शर्मा प्रधानाचार्य एमाइंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल सुनैहरा जनपद बागपत की प्रधानाचार्य शिक्षाविद श्रीमती नीलम शर्मा को मंडल 321c -1 के मंडल अध्यक्ष एमजेएफ लायन रजनीश गोयल द्वारा भेजे गए। अंतरराष्ट्रीय सम्मान पत्र से एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आर्य समाज अग्रवाल मंडी सखी री में आयोजित एक समारोह में सम्मानित करते हुए मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा श्रीमती नीलम शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण अंचल में बालक बालिकाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रही है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर लॉयन राजीव शर्मा प्रधान जी,क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता रीता देवी,लॉयन डॉक्टर रामलाल,लॉयन विभोर जिंदल सहित उपस्थित अनेक व्यक्तियों ने श्रीमती नीलम शर्मा को बधाई दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *