बागपत डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी वरुण की मौत, फरार आरोपियों की तलाश में 10 टीमें गठित

बागपत डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी वरुण की मौत, फरार आरोपियों की तलाश में 10 टीमें गठित

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित वरुण की मौत हो गई । हमले के दौरान व्यापारियों की भीड़ द्वारा भी जवाबी हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल था। मामले में पुलिस द्वारा छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी बागपत के निर्देश पर 10 टीमों का गठन किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित कस्बा बड़ौत में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की मौत हो गयी थी। मामले में आर्य टेंट हाउस से जुड़े राजेश कुमार ने 9 जून को तहरीर देकर बताया कि वरुण लुहारी, सचिन उर्फ मोंटू, जयंत उर्फ गोलू, बाबूराम और करूण समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि सभी हमलावर तमंचे और पिस्टल से लैस थे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजेश के भाई सोहनलाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल को गोली लग गई।

 

जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है की फायरिंग के दौरान वरुण लुहारी भी घायल हो गया था जिसकी देर रात मौत हो गई है। मामले में एक अन्य आरोपी बाबूराम की गिरफ्तारी की गई है। नामदर्ज अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगाई गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *