बागपत के शिक्षा रत्न अमन कुमार का इंडियन एजुकेशन स्टार आइकॉन अचीवर्स अवार्ड के लिए चयन

बागपत। शिक्षा उत्थान एवं युवा कल्याण संबंधी मुद्दों पर कार्य कर रहे जनपद के ट्योढी निवासी 19 वर्षीय शिक्षा रत्न अमन कुमार का नवभारत राष्ट्रीय ज्ञानपीठ द्वारा आयोजित किए जा रहे इंडिया एजुकेशन स्टार आइकॉन अचीवर्स अवार्ड 2022 के लिए चयन किया गया है। यह कार्यक्रम नेशनल इकोनॉमिक ग्रोथ टाइम्स, अजंता एलोरा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, क्वालिटी ब्रांड टाइम्स आदि के सहयोग से अगले माह मुंबई में होना प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न मशहूर हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इस सम्मान के लिए जनपद के अमन कुमार को चुने जाने पर उनको शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाईयां मिल रही है।
अमन ने कहा, “यह मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण है जब विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा मेरे कार्यों को सराहा जा रहा है तो एक युवा होने के नाते मैं युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व कर उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहता हूं।” गौरतलब है कि वह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत में वॉलंटियर के रूप में भी सक्रिय रूप से कार्यरत है। वहीं जिला युवा अधिकारी अरूण कुमार तिवारी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानिए शिक्षा रत्न अमन कुमार के बारे में

देश विदेश में बागपत जिले का नाम रोशन कर रहे टयोढी गांव के मूल निवासी अमन उस वक्त चर्चा में आए जब उन्हें पिछले वर्ष मलेशिया में एशियन पेसिफिक मिलेनियल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का निमंत्रण आया था। हाल ही में उनको हिमाचल में शिक्षा रत्न सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया जिसके साथ ही वो जिले के एकमात्र शिक्षा रत्न पुरस्कृत युवा भी बन चुके है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ० रामकरण शर्मा और डीएम राजकमल यादव ने उन्हें समय समय पर सराहा और उनका मार्गदर्शन किया।
गौरतलब है कि अमन ने अपनी शिक्षा इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की से पूरी की है और हाल ही में उनको दुबई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भी भारत के प्रतिनिधित्व के तौर पर चुना गया है। इसके अतिरिक्त उनको उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा बागपत के एंबेसडर और महाराष्ट्र में यंग ट्रांसफार्मर अवार्ड सहित विभिन्न खिताबों से नवाजा जा चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *