बागपत की डीएम अस्मिता लाल का तबादला, दिव्यांशु पटेल को मिली जिले की कमान

बागपत की डीएम अस्मिता लाल का तबादला, दिव्यांशु पटेल को मिली जिले की कमान

बागपत। बागपत जिले में सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद के नगर आयुक्त रहे दिव्यांशु पटेल को बागपत का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

अस्मिता लाल ने बागपत में लगभग डेढ़ साल से अधिक समय तक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 18 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कई नवाचार और जनहित से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी। शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण सुधार और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।

उनकी पहल पर पुरा महादेव मंदिर में चढ़ने वाले दूध का उपयोग गोशालाओं में किए जाने जैसी व्यवस्था लागू की गई, जिसे लोगों ने सराहा। इसके अलावा कचरे के पुनर्चक्रण से स्कूलों के लिए बेंच और गमले तैयार कराने जैसे प्रयास भी चर्चा में रहे। संविधान पार्क का निर्माण भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

अब अस्मिता लाल को विशेष सचिव, निदेशक व प्रबंध निदेशक (पिछड़ा वर्ग कल्याण) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल को तेजतर्रार अफसर माना जाता है। मुरादाबाद में नगर आयुक्त के रूप में काम करने के बाद अब बागपत में वे प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *