बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, गृह विभाग को दिए ये आदेश

बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, गृह विभाग को दिए ये आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जुटी भारी भीड़ में देर रात जुटी दो श्रृद्धालुओं की दम घुटने से मौत होने और कुछ अन्य के बीमार होने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने गृह विभाग को धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन के अतिरिक्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि इस घटना में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम सात अन्य को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को निर्देश दिया है कि त्योहारों पर धर्मस्थलों में भीड़ को देखते हुए और कड़े इंतजाम किए जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *