बहू की लाश देख,सास की भी मौत

बहू की लाश देख,सास की भी मौत

पटना। बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है और हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के पति ने की है।

बताया जा रहा है कि सनकी पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि सदमे में मृत महिला की सास की भी मौत हो गई है। घटना महीने थाना क्षेत्र के बंदिनी गांव की है जहां सास बहू की मौत के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। यह खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *