बहसूमा। बहसूमा नगर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बहसूमा पुलिस सड़क किनारे नौ पाक्रिंग व बिन लौक और चाबी लगी खड़ी बाईकों को थाना पुलिस उठाकर थाने ले आई। मामला रविवार शाम छः बजे का है जब बहसूमा पुलिस गस्त कर रही थी तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर बाइक खड़ी कर यात्री बाजार में अंदर सामान लेने चले जाते हैं ना तो बाइक का लौक लगाते और चाबी भी बाइक में ही लगी छोड़ देते हैं जिससे बाइक चोरी होने का खतरा रहता है।और बाइक सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है । रविवार शाम को बहसूमा पुलिस गस्त कर रही थी तभी बहसूमा पुलिस की नजर सड़क पर खड़ी बाईकों पर पड़ी बाईकों को चैक करने पर देखा कि कुछ बाइक तो बिन लोक खड़ी थी कुछ में चाबी ही लगी हुई थी ।ऐसी बाईकों को बहसूमा पुलिस उठाकर थाने ले आई। जिसमें बाइक सवारों में हड़कंप मच गया।
