बहसूमा। अफसरों के निर्देश पर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बुधवार को नगर के अलग अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों से भी पूछताछ की गई।बता दें कि एसएसपी रोहित सांजवान के निर्देश पर बुधवार को थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बाईपास तिराहे पर चेकिंग के दौरान अधिकतर लोग बगैर हेलमेट के निकले , जिनका पुलिस ने चालान किया।करीब दो घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने गाड़ी के कागज , ड्राइविंग लाइसेंस व बीमा भी चैक किया।इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और वेवजह वाहनों पर घूमने का कारण पूछा।इस दौरान कुछ बाइक चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया।इस मौके पर थाना प्रभारी महावीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार, कॉन्स्टेबल नौशाद खान व कांस्टेबल करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
