बहराइच में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती की निजी अस्पताल में मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और ओवरडोज का लगाया आरोप

बहराइच में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती की निजी अस्पताल में मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और ओवरडोज का लगाया आरोप

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रसव के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंची गर्भवती महिला की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने और ओवरडोज दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्राम सपसा निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर सिंह की पत्नी ऋचा सिंह गर्भवती थीं।

छह सितंबर को परिजन उन्हें प्रसव के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात चिकित्सक कल्पना साहू ने उन्हें अपने निजी अस्पताल विकल्प आरोग्य केंद्र, जरवल रोड ले जाने की सलाह दी। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे ऋचा की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ संजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर अस्पताल सील किया गया है और संचालक को तीन दिन में जवाब देने का समय दिया गया है। मेडिकल रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *