बहराइच में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाए पिंजरे और ट्रैप कैमरे

बहराइच में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाए पिंजरे और ट्रैप कैमरे

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के नानपारा के शिवपुर में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। शिवपुर के बाजपुरवा बल्दूपुरवा व बेतनिया में हाल में तेंदुए द्वारा मवेशियों और मासूमों को निशाना बनाये जाने के बाद वन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। वन्यजीवों की निगरानी एवं सुरक्षित रेस्क्यू हेतु सरयू नदी के कछार में पिंजरे और ट्रैप कैमरे इंस्टाल कर दिए गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार हाल में तेंदुए के साथ दो शावक भी देखे जा चुके हैं,जिससे खतरे की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। हालांकि वन विभाग इसी क्षेत्र से पहले एक तेंदुए का रेस्क्यू कर चुकी है। डिप्टी रेंजर अमित वर्मा ने बताया कि बाजपुरवा सहित सरयू नदी के कछार क्षेत्र में तीन पिंजरे और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इसके माध्यम से तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवरों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

डिप्टी रेंजर अमित वर्मा ने यह भी बताया कि वन विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त पर हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बनाये रखने की अपील की जा रही है। विभाग ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि शाम और रात के समय बच्चों को घर से अकेले न निकलने दें। खेतों और कछार की तरफ हमेशा समूह में ही जाएं। किसी भी जंगली जानवर की मूवमेंट पर तुरन्त विभाग को सूचित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *