बहराइच में डेढ़ कुंतल गांजा बरामद, छह गिरफ्तार

बहराइच में डेढ़ कुंतल गांजा बरामद, छह गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की दरगाह शरीफ की पुलिस ने मंगलवार को छह मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ जगहों पर नशे का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। सूचना पाने के बाद पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ इलाके में छापेमारी की, इस दौरान पुलिस को गाँजे की बड़ी खेप बरामद हुई जो महानगरों में भेजी जानी थी। नशीले गाँजे के साथ पुलिस ने 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 4 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को पुलिस ने जेल भेजने की कवायद सुरु कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानेन्जय सिंह ने आज बताया कि ज़िले में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना दरगाह शरीफ के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान राजकुमार उर्फ राजू (35), बौरा (28), राजू वर्मा (35), विनोद (36), रामू सोनी (35) व मुकेश निषाद (30) को नई बस्ती बक्शीपुरा से 153 किलो ग्राम अवैध गांजा व 08 अदद मोबाइल औऱ 4 अदद मोटरसाइकिल तथा छोटे व बड़े 3 धर्मकाँटा इलेक्ट्रानिक के थे।ण्
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगो की संम्पत्ति की जांच कराई जाएगी और उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *