बहराइच में खौफ का पर्याय बना बाघ आखिर पिंजरे में कैद! कई दिनों की दहशत खत्म, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बहराइच में खौफ का पर्याय बना बाघ आखिर पिंजरे में कैद! कई दिनों की दहशत खत्म, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महबूबनगर इलाके में कई दिनों से दहशत का पर्याय बने बाघ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। बाघ के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से बाघ की मौजूदगी के चलते इलाके में भय का माहौल था। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे थे।

स्थानीय लाेगाें का कहना है कि इसी बाघ ने बीते दिन एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत थी। लगातार मिल रही शिकायतों और ग्रामीणों की चिंता को देखते हुए वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। वन दारोगा रविंद्र राव और बीट प्रभारी कपिल की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने जंगल से सटे इलाके में पिंजरा लगाया। टीम कई घंटों तक निगरानी करती रही। आखिरकार बाघ पिंजरे में फंस गया। बाघ के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीण अंकित और संवर्धन ने बताया कि बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी और राहत है। बाघ की दहशत के चलते लोग कई दिनों से अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। अब बाघ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वन दारोगा रविन्द्र ने बताया कि बाघ की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र अथवा चिड़ियाघर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाघ पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने अभियान में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *