शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना में मचा देवरी मोड़ पर आज दोपहर निजी यात्री बस की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में पोहरी की तरफ से शिवपुरी जा रही एक निजी यात्री बस ने ग्राम मचा देवरी के मोड़ पर सामने से आ रही मोटरसायकल को टक्कर मार दी, जिससे शिशुपाल और सुनील की मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल हुए शिवम को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


