बस्ती:पिकप का टायर बदलते समय कन्टेनर की टक्कर से दो की मौत

बस्ती:पिकप का टायर बदलते समय कन्टेनर की टक्कर से दो की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीयराज मार्ग पर एक पिकप का पन्चर टायर बदलते समय अनियंत्रित कन्टेनर की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गयी है।
पुलिस ने यहां शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीयराजमार्ग पर नाल्हीपुर के समीप पन्चर टायर बदलते समय रविन्द्र निवासी ग्राम बांसी थाना गोला कोतवाली जनपद लखीमपुर खीरी और अफ्जल बैर निवासी ग्राम जादमपुर गौरैया शरीफ, थाना कोतवाली पूरनपुर, जनपद पीलीभीत को अनियंत्रित कन्टेनर ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,क्षत्रिग्रस्त वाहनो को सड़क के किनारे सर्विस लेन पर खडी कराया गया है। इस घटना से राजमार्ग पर कुछ समय के लिए बाधित हुए यातायात को बहाल करा दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *