‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नज़र आएगी कपूर खानदान की बेटी

‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नज़र आएगी कपूर खानदान की बेटी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने लखनऊ में फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के फ्लोर पर आने की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा कर दी है।इस मुहूर्त शॉट के झलक साझा कर उन्होंने लिखा, “बवाल हैप्पीनेस शुरू होती है। साजिद सर की जोशीली मुस्कान और वर्दा खान नाडियाडवाला की याद आ रही है। क्योंकि शूटिंग शानदार इंसान और अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ शुरू हो चुकी है। वरुण और जान्हवी कपूर का आभार।”

गौरतबल है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित ‘बवाल’ 07 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *