बलिया में तिलक समारोह बना खून का मैदान: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार!

बलिया में तिलक समारोह बना खून का मैदान: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार!

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में बुधवार रात्रि को एक तिलक समारोह के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

महादनपुर गांव में किशोर शाह के घर तिलकसमारोह आयोजित था। जिसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार, महाराजपुर निवासी अरुण यादव पुत्र नंदलाल यादव भी इसी तिलक समारोह में शामिल होने पुरानी बस्ती महादनपुर आया था। अरुण का आरोप है कि समारोह में मौजूद उसके दो दोस्तों रितेश पासवान और अमित कुमार राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर उसके सीने में गोली मार दी।

एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने गुरुवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरे आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

घायल अरुण यादव का इलाज मऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल सामान्य है और उसके साथ थाने की पुलिस मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *