बलिया में क्लीनिक के अंदर मिली महिला की लाश! भतीजे पर हत्या का आरोप, आरोपी की तलाश में 3 पुलिस टीमें

बलिया में क्लीनिक के अंदर मिली महिला की लाश! भतीजे पर हत्या का आरोप, आरोपी की तलाश में 3 पुलिस टीमें

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक क्लीनिक संचालिका की रक्तरंजित हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई हैं।

नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर बसपा नेता सियाराम की पत्नी 35 वर्षीय कंचन डिस्पेंसरी चलाती थीं। मंगलवार देर शाम वह अपने भतीजे के साथ डिस्पेंसरी पर मौजूद थीं। काफी देर तक कंचन घर नहीं पहुंचीं तो उनके पति सियाराम ने रात करीब साढ़े आठ बजे फोन किया। कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इस पर सियाराम डिस्पेंसरी पहुंचे। दरवाजा खोलते ही अंदर कंचन का खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष और सीओ रसड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। देर रात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि महिला का रक्तरंजित शव मिला है। परिजनों ने उसके भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *