बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन की चाकू से गला रेत कर की हत्या

बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन की चाकू से गला रेत कर की हत्या

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। मामला बागपत के तिलपनी गांव का है।

बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते हैं बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन का सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई चाकू लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई मोहसिन ने परिजनों की मौजूदगी में छोटी बहन का चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे सीओ अनुज कुमार मिश्र और सिंघावली थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की का अपनी रिश्तेदारी में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है। यह बात परिजनों तथा भाई मोसिन को पसंद नहीं आई और इसी के चलते उसने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। जानकारी में सामने आया है कि मोसिन ने कहीं बार अपनी बहन को समझाया कि वह उस युवक से मिलना बंद कर दे लेकिन बहन ने युवक से मिलना बंद नहीं किया था। यही बात भाई को नागवारा थी और गुस्से में आकर उसने अपनी बहन का चाकू से रेत कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी हुई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *