बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका, 50 से ज्यादा घायल

अमेरिका के मिसौरी में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मिसौरी में सोमवार को डंप ट्रक से टकराने के बाद एक एमट्रैक ट्रेन पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर हैं, हालांकि स्पष्ट रूप से इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि कितने लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस हादसे में लगभग चालक दल के 12 सदस्यों के घायल होने की भी खबर है। एमट्रैक मीडिया सेंटर के अनुसार, ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसके बाद 8 कार और दो लोकोमोटिव पटरी से उतर गए। यह ट्रक मेंडन, मिसौरी के पास एक सार्वजनिक क्रॉसिंग पर खड़ा था।

कंपनी के बयान के अनुसार, ट्रेन में लगभग 243 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। हादसे के बाद कंपनी ने कहा कि स्थानीय अधिकारी यात्रियों की मदद कर रहे हैं। कंपनी ने बताया, “इंसीडेंट रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और हम अपने यात्रियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद के लिए घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात कर रहे हैं।” यात्रियों और कर्मचारियों की किसी भी तरह की मदद के लिए कंपनी की ओर से टोल-फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *