फिल्म चुप से बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू करेंगे अमिताभ बच्चन

फिल्म चुप से बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू करेंगे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ से बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू करने जा रहे हैं।
आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ गुरु दत्त को समर्पित है। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट ने मुख्य भूमिका निभायी हैं। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू करने जा रहे हैं।
आर बाल्की बताया, “चुप मेरे लिए कई कारणों से स्पेशल है। मेरे लिए सबसे बड़ा कारण यह है कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन बतौर म्यूजिक कंपोजर ऑफिशियल डेब्यू करेंगे। अमित जी ने फिल्म चुप को देखते ही अपने पियानो पर एक ओरिजिनल मेलॉडी बजाई। अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का यह उनका तरीका था। उन्होंने इस कंपोजिशन को फिल्म को गिफ्ट कर दिया। यह फिल्म का एंड टाइटल ट्रैक होगा। मुझे नहीं लगता कोई एक्टर बच्चन जी को उनकी सेंसिटिविटी में हरा सकता है।”
गौरतलब है कि आर बाल्की निर्देशित फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ जयंतीलाल गड़ा और गौरी शिंदे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *