फिर शर्मसार हुई इंसानियत,दरिंदगी का शिकार हुई मासूमियत

फिर शर्मसार हुई इंसानियत,दरिंदगी का शिकार हुई मासूमियत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है। गोपालगंज थाना क्षेत्र के गांव में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी खुद दो बच्चों का पिता है।

मासूम पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया है कि पड़ोसी जगदीश सैनी उनकी मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर घर के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ उसने रेप किया फिर मौके से फरार हो गया। जब बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। वारदात से सभी हैरान रह गए।

इसके बाद पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। थानेदार विशाल आनंद ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। परिजन आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील कर रहे हैं ताकि उनकी बच्ची को न्याय मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *