फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार: मास्क नहीं पहनने पर देना होगा 500 रु. जुर्माना

फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार: मास्क नहीं पहनने पर देना होगा 500 रु. जुर्माना

दिल्ली। कॉविड के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। हर रोज़ कोरोना वायरस के नए के मामले सामने आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने मास्क लगाना कंपलसरी कर दिया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बुधवार को अपनी बैठक में यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया है कि यदि कोई मास्क नहीं पहता तो 500 रूपये का चालान काट दिया जाएगा। स्कूल और बाकी सभी एजुकेशन इंस्टिट्यूट बंद नहीं होंगे, लेकिन कोविड-19 के नए वेरिएंट के शुरुआती संकेत मिलने के बाद यह फैसला किया गया है।

दुनिया के साथ भारत में भी नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में मंगलवार को 632 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन अच्छी बात यह रही कि 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में एक भी मौत नहीं हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *