फिरोजाबाद में पुलिस का डबल एक्शन! मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत दो लुटेरे दबोचे, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में पुलिस का डबल एक्शन! मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत दो लुटेरे दबोचे, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जनपद के दो थानों की पुलिस ने शनिवार देर रात्रि मुठभेड़ में इनामिया अभियुक्त सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे । तभी सूचना पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त रामजीत पुत्र घनश्याम निवासी झील की पुलिया न्यू रामगढ़ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से तमंचा, कारतूस लूटी गई पाजेब आदि बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने 7 अगस्त को रात्रि के सोते समय एक महिला पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया था। अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था।

वही थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार की पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात्रि छिनैती करने वाले बदमाश संदीप पुत्र मंटी लाल निवासी मोती नगर आसफाबाद रसूलपुर से मुठभेड़ में हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व कानों के कुंडल बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त ने एक महिला के कानों से कुंडल छीने थे।

सीओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *