बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई पड़ा है। इस बार तेंदुआ एक यूकेलिप्टस के लंबे पेड़ पर अपने शिकार की तलाश में चढ़ता उतरता दिखाई दिया है। समीप के खेत पर ट्रैक्टर चला रहे किसान ने पेड़ से उतरते हुए तेंदुए की वीडियो भी बना ली है। हालांकि तेंदुआ अपने पक्षी शिकार को दबोचवे के बाद गन्ना के खेत में कूदकर फरार हो गया ।
बताते चलें कि बीते सप्ताह सैफपुर फिरोजपुर गांव के जंगल में किसान शोकिनदर के खेत में मजदूरों को गन्ना बधाई करते हुए दिखाई पड़ा था। तेंदुआ आराम से पानी की नाली में जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद कई दिनों तक जब तेंदुआ कहीं पर दिखाई नहीं दिया तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन लगभग 1 सप्ताह बीतने के बाद तेंदुआ अचानक से पेड़ पर चढ़ता उतरता हुआ दिखाई पड़ा जिसकी वीडियो समीप के खेत में ट्रैक्टर चला रहे एक किसान ने बना ली और वायरल कर दी। फिर से तेंदुआ दिखाई देने पर लोग सहम गए और उन्होंने खेतों पर अचानक से जाना बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि भले ही तेंदुआ किसी को कोई हानि नहीं पहुंचा रहा है लेकिन फिर भी वह देर सवेर खेतों पर जाने से परहेज कर रहे हैं। उनका मानना है कि शिकारी जानवर कब किसी पर अचानक से झपट पड़े कोई कुछ नहीं कह सकता। वही जब इस बारे में रेंजर नवरत्न सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र से सटे गांव में तेंदुए की आवक हो सकती है इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है तेंदुआ अफसर शिकार करने के बाद फिर वापस सेंचुरी क्षेत्र में लौट जाता है इसलिए वह बार-बार खेतों पर दिखाई पड़ रहा है।
