फर्रुखाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

फर्रुखाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में वृद्ध राज बहादुर कठेरिया की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 60 वर्षीय राज बहादुर ग्राम भूलनपुर के निवासी थे । वह बीते दिन बेटी के यहां गए थे। सोमवार को वापस लौटते समय उन्होंने ग्राम कैलाशपुरी पाल का नगला निवासी इंद्र बहादुर पाल की खोखा परचून की दुकान पर मोबाइल व खरबूजे रखें और यह कहकर चले गए कि कमालगंज जा रहे हैं। राजबहादुर का शव मेडिकल कॉलेज भोजपुर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा गया। रेलवे ट्रैक मैन की सूचना पर गांव वालों ने राज बहादुर को पहचाना और परिजनों को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर राज बहादुर का बेटा सुनील आदि परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि राज बहादुर चंडीगढ़ में नौकरी करते थे ।वह बीते दिनों घर आए थे। राजबहादुर के सिर में घाव देखा गया। अनुमान लगाया गया कि उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *