फर्रुखाबाद में गंगा में डूबे चार कांवड़िए, पांचाल घाट पर मचा हाहाकार; तलाश में जुटी टीमें

फर्रुखाबाद में गंगा में डूबे चार कांवड़िए, पांचाल घाट पर मचा हाहाकार; तलाश में जुटी टीमें

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा जल भरने आये चार कांवड़िया गंगा में डूब गए। पीएसी के तैराक जवान और गोता खोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक चारों शिव भक्त लापता हैं।

सोमवार को भोले बाबा पर जल चढ़ाने के लिए पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17 ) पुत्र प्रमोद सक्सेना, मां सोनी देवी और बड़ा भाई देवेश पांचाल घाट से गंगा जल भरने आये थे। उनके साथ गांव का ही विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना भी आया हुआ था। यह चारों लोग सोमवार की सुबह चार बजे पांचाल घाट पर गंगा नहाते समय डूब गए। योगेश हाईस्कूल का छात्र था। विकास 12वीं पास करने बाद आईटीआई कर रहा था।

इन चारों के डूब जाने पर इनके साथ आये बिक्की ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि पांच बाइक से वे दस लोग आए थे। उनमें चार उफनाई गंगा में समा गए। जानकारी मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश ने गोताखोर एवं एनडीआरएफ टीम के साथ तलाश शुरू कर दी। जो अभी तक जारी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंच डूबे कांवड़ियों के साथियों से पूछ ताछ की। तथा डूबे हुए कांवड़ियों को खोजने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। चार शिव भक्तों के गंगा में समा जाने की सूचना पर गंगा तट पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंगा तट पर हाहाकार मचा हुआ है। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने की बजह से डूबे हुए चारों कांवड़ियों का पता नहीं चल रहा है। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *