फर्जी तरीके से मस्जिद की भूमि का बैनामा कराने का आरोप, मस्जिद में भड़काऊ भाषण देता है युवक

फर्जी तरीके से मस्जिद की भूमि का बैनामा कराने का आरोप, मस्जिद में भड़काऊ भाषण देता है युवक

शामली। कस्बा कांधला निवासी दर्जनों लोगों ने खेडा कुरतान निवासी एक व्यक्ति पर मस्जिद की भूमि को खाली दिखाकर फर्जी तरीके से उसका बैनामा अपने नाम कराने तथा मस्जिद में भडकाऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए डीएम से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कस्बा कांधला के मौहल्ला इदरीश बेग विहार कालोनी के दर्जनों लोगों ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि समाज के लोगों ने चंदा एकत्र कर मस्जिद गुफरिया का निर्माण कराया था। मस्जिद में कारी इमरान नमाज पढाने का काम करता है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि गांव खेडा कुरतान निवासी मुस्तकीम मस्जिद की जमीन पर कब्जा करना चाहता है जिसके चलते उसने मस्जिद की भूमि को खाली दिखाकर फर्जी तरीके से उसका बैनामा अपने नाम करा लिया। आरोप है कि मुस्तकीम मस्जिद में बयान के दौरान भडकाऊ भाषण देता है, इसके अलावा वह तंत्र विद्या भी करता है। जब मौहल्लेवासी उसका विरोध करते हैं तो वह गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो जाता है तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। मौहल्लेवासियों ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर हबीब अहमद, मौ. फारूक, आस मौहम्मद, मुस्तफा, हाशिम, रोजुद्दीन, पप्पू, मूदा, जुबेदीन, नफेदीन आदि भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *