मुजफ्फरनगर। गोरतल्ब है की एक ही समाज के दोनो प्रेमियों ने मंदिर में शादी रचाकर कप्तान ऑफिस प्रार्थना पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना ही की वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी तथा मंदिर में जाकर दोनो ने शादी रचाई है। युवती ने प्रार्थना पत्र में कहा की उसके परिजन शादी से नाराज है और वह थाने में मुकदमा लिखवाकर उक्त के पति पर पुलिस कार्यवाही करना चाहते जो सही नही है। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए परिवार द्वारा की जा रही पुलिस कार्यवाही को खारिज कराने की बात कही है।
